Ujjain News : 27 जनवरी को महूं में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा आन्दोलन लाखों कार्यकर्ता भी जुटेंगे

27 को कांग्रेस का आन्दोलन
राहुल और प्रियंका गांधी आयेंगे
लाखों कार्यकर्ता भी जुटेंगे
Ujjain | 27 जनवरी को महूं में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा आन्दोलन किया जा रहा है। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी सहित लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आज दोपहर को शहर कांग्रेस कार्यालय में मप्र महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष नूरी ख़ान ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 जनवरी को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महूं में जय बापू जय भीम जय संविधान आन्दोलन किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सहित प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। नूरी ख़ान ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान और डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर रही हैं। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी और महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष सोनिया ठाकुर भी मौजूद थीं |
Video News